ब्यूरो,शिमला: राजस्थान कोर्ट में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह पर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले पर अब विधायक ने भी अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी है। मामले में विक्रमादित्य सिंह ने गैर जमानती वारंट निकलने की बात को नकार दिया हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला हैं और कोर्ट में विचाराधीन हैं। इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और जो भी कहना है वह सम्मान पूर्वक कोर्ट में कहेंगे, लेकिन जहां तक गैर जमानती वारंट की बात है ऐसा कोई भी वारंट उन्हें नहीं मिला ही ना ही कोर्ट ने ऐसा कोई वारंट निकाला हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह टेक्निकल एरर और क्लेरिकल मिस्टेक की वजह से हुआ है और इसको लेकर उनके वकील स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले हर परिवार में होते हैं और आपस में ही सुलझाए जाते हैं। यह मामला भी वह कोर्ट में सुलझा लेंगे,लेकिन इसका राजनीतिकरण करने का प्रयास किन लोगों की ओर से किया जा रहा हैं उसकी तह तक जाकर वह इस बात का पता लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता उनके परिवार को अच्छे तरीके से जानती है और उनकी ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भी सब पता हैं। उन्हें इस पर कोई स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं हैं, वह अपनी बात कोर्ट में रखेंगे और इस मामले को आपस में बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
