Shimla, 21 September –शोघी स्थित बिजनेस प्रमोशन सेंटर में रविवार को हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन का वार्षिक साधारण अधिवेशन संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एचएएस एवं लीगल एडवाइजर के.के. शर्मा ने की।नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक दिलीप चंदेल, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला खेल अधिकारी राकेश धौंटा तथा हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी की देखरेख में आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव में विक्रमादित्य सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सूरत सिंह ठाकुर सीनियर उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा राजेश परमार, गुरु वचन राणा, विक्रांत सिंह राणा और राजीव सहजल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।इसी तरह ईश्वर रोहाल को महासचिव, राजीव सूद को कोषाध्यक्ष तथा विजय ठाकुर को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्य पद पर वीरेंद्र बांशटू, नितिन चौहान, विक्रम रावत, रजत बाली, अश्वनी चंदेल और गौरीश ठाकुर चुने गए।इसके अतिरिक्त राणा विजय सिंह को मुख्य संरक्षक, के.के. शर्मा को कानूनी सलाहकार, विजयदीप विकास शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य और रविंद्र प्रकाश को स्टेट कोच नियुक्त किया गया।
