संजु चौधरी, शिमला: शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मंगलवार को आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा शिमला ग्रामीण विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई जिसमें लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान जहां लोगों ने उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी वहीं विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलवाने के लिए विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और शिमला ग्रामीण विधानसभा के विकास में कोई कमी न आने देने का वादा लोगों से किया ।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद व्यवस्थाओं के चलते लोगों से मिलने का समय नहीं मिल पा रहा था, जिसको देखते हुए मंगलवार को यहां पर आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में ऐतिहासिक जीत शिमला ग्रामीण की जनता ने दर्ज करवाई है उसका आभार जताया गया साथ ही आने वाले समय का एजेंडा शिमला ग्रामीण विधानसभा के साथ-साथ हिमाचल के लिए तय किया जाएगा। साथ ही शिमला ग्रामीण में क्या विकास कार्य किए जाने है इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा का विकास के लिए पहले विधायक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह यहां पर 15 सौ करोड़ के कार्य करव कर किया ओर उसके बाद शिमला ग्रामीण की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया हैं। पहले विपक्ष में रहते हुए 100 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए थे और अब शिमला ग्रामीण विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। जो भी वादे चुनावों के समय शिमला ग्रामीण की जनता से किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा और रोजगार के अवसर देने के साथ ही विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर होंगे ।
मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम की होगी शुरुवात
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए जो विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया था। अब मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा जिसके तहत महीने में 1 दिन वह पंचायतों में आएंगे और वहीं पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण की जनता ने उन्हें जीता कर अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है और अब क्षेत्र का विकास करना उनका कर्तव्य हैं।
