सोलन : योगेश शर्मा – जिला सोलन में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा । जिला प्रशासन भी इस दिवस को मनाने की तैयारियों में जुट गया है। सोलन पुलिस की टीम भी परेड की रिहर्सल में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इसकी रिहर्सल मंगलवार को ठोड़ो मैदान में जारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर मंगत राम ठाकुर ने बताया कि यहां पर पुलिस टीम के द्वारा परेड की रिहर्सल की जा रही है । मुख्य अतिथि को 26 जनवरी के दिन परेड की सलामी दी जाएगी। परेड में पुलिस, होम गार्ड,एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा।
