अरविंदर सिंह, हमीरपुर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में लगातार भाजपा के स्टार प्रचारक आकर प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। रैलियां, जनसभाएं प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर की जा रही है। वहीं 9 नवंबर को खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली के लिए पहुंच रहे हैं। इस रैली में लोगों को निमंत्रण देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम केंद्र विजय संकल्प यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों और व्यापारी वर्ग को रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
ग्राम केंद्र जोरदार स्वागत यहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने नाचते गाते हुए किया। इस यात्रा में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी की जय का उद्घोष किया गया और 9 नवंबर को सुजानपुर ऐतिहासिक मैदान में पहुंच रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने के लिए लोगों को व्यापारी वर्ग को निमंत्रण दिया।
इससे पहले यह यात्रा पार्टी कार्यालय श्री कृष्ण धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड मेन बाजार अन्य चौक चौराहों पर पहुंची। संकल्प यात्रा में विशेष रूप से पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायिका उर्मिला ठाकुर ने शिरकत की एवं नाचते गाते हुए पार्टी प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा के लिए वोट स्पोर्ट की अपील की। इस दौरान उन्होंने एक एक दुकान में पहुंचकर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने ओर12 नवंबर को कमल के बटन को दबाने की अपील की और मैदान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार धूमल जिंदाबाद के नारे लगाए।
