नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- नाहन विधानसभा क्षेत्र के पडदूनी में आज ग्रामीण वन विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने पहुंचे । ग्रामीणों की तादात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर तैनात रहा । ग्रामीणों का कहना है की जब तक घुमंतू गुज्जरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वो वन विभाग के कार्यालय के बाहर डटे रहेंगे ।
घुमंतू गुर्जरों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
दरसल घुमंतू गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण लगभग पिछले लगभग 20 दिनों से धरने पर बैठे है। क्षेत्र की तीन पंचायत के लोगों का आरोप है कि घुमंतू गुज्जरों ने उनकी फसलों और वन्य संपदा को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है की गुज्जरों ने वन विभाग और विद्युत विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे किए है जहां पर देश विरोधी गतिविधियां की जा रही है।इसलिए घुमंतू गुज्जरों को यहां से दूसरी जगह भेजा जाए। लोगो का आरोप है की शासन प्रशासन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रहा,मजबूरन आज उन्होंने वन विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी का निर्णय लिया था लेकिन पुलिस बल ने ग्रामीणों को कार्यालय के बाहर ही रोक लिया ।फिलहाल ग्रामीण वन विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए है । ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है की यदि वन विभाग और प्रशासन अवैध रूप से कब्जा करने वाले घुमंतू गुज्जरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता तब तक उनका आंद्दोलन जारी रहेगा ।
प्रदर्शन में ग्रामीणों का साथ दे रहे आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा की फिलहाल वन विभाग और ग्रामीणों के बीच वार्तालाप का दौर चल रहा है लेकिन जब तक विभाग और प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा की जब तक देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगो के खिलाफ पुलिस प्रशासन मामले दर्ज नही करता उनका आंदोलन जारी रहेगा ।
