By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भानुपली बिलासपुर बेरी रेलवे लाइन की टनल नम्बर 15 का कार्य ग्रामीणों ने करवाया बंद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भानुपली बिलासपुर बेरी रेलवे लाइन की टनल नम्बर 15 का कार्य ग्रामीणों ने करवाया बंद
himachalNews

भानुपली बिलासपुर बेरी रेलवे लाइन की टनल नम्बर 15 का कार्य ग्रामीणों ने करवाया बंद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/05 at 3:29 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -भानुपली बिलासपुर बेरी रेल लाइन के तहत ग्राम पंचायत कोठीपुरा में चल रहा रेलवे की टंनल नंबर 15 का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया है। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर टनल में धरने प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अपनी समस्या को लेकर प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी समस्याओं की अनदेखी की गई है।

रेलवे की टनल नंबर 15 के तहत ग्राम पंचायत कोठीपुरा के कई रास्ते और प्राकृतिक जलस्रोत नष्ट हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में रेलवे की टनल नंबर 15 के निर्माण कार्य को लेकर ब्लास्टिंग की जा रही है। जिसके चलते ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की ओर से जब ब्लास्टिंग की जाती है, तो उनके मकानों को भी खतरा बना हुआ है। वहीं उनके परिवार पर हमेशा खतरे का साया मंडरा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन और रेलवे ने उनकी मांगों की अनदेखी की है। वहीं अब धरना उस वक्त समाप्त किया जाएगा,जब रेलवे और प्रशासन के अधिकारी यहां मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को लेकर उचित कदम उठाएंगे। अन्यथा ग्रामीणों का आंदोलन उग्र रूप धारण कर जाएगा। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता है, तब तक इस टनल नंबर 15 का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी रेलवे और प्रशासन की होगी। उन्होंने आग्रह किया है कि उनकी मांगों को लेकर उचित कदम उठाए जाएं ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।

Chandrika June 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खद्दर नेरवा के लिए पहली बार सोलन से शुरू हुई HRTC बस सेवा।…धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Next Article उरणी मीरू सड़क मार्ग पर पहाड़ों से गिरी चट्टानें, सड़क मार्ग अवरुद्ध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?