सोलन : योगेश शर्मा -हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्य कर रही है । इसी कड़ी में सोमवार से पहली बार सोलन से खद्दर के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हुई है । सुबह 10:28 से सोलन से खद्दर के लिए बस चलेगी, जो कि शाम करीब 6:10 पर खद्दर पहुंचेगी । इस बस के शुरू होने से जहां लोगों को फायदा मिलेगा, वही आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। यह बस सोलन से गिरिपुल, नेरिपुल, पुलवाहल,नेरवा फिर खद्दर पहुंचेगी।
सोमवार को ओल्ड बस स्टैंड सोलन से इस बस को जोगिन्द्रा बैंक सोलन के चैयरमेन मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है । उन्होंने कहा कि बस के शुरू होने से करीब 12 से 15 पंचायतों के लोगों को फायदा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह को सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने के लिए सरकार कार्य भी कर रही है और आने वाले दिनों में भी इसको लेकर कार्य किया जाएगा।
मुकेश शर्मा ने कहा कि बस सेवा के शुरू होने से जिला सिरमौर और चौपाल क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोग इसके माध्यम से अब आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं । उन्होंने कहा कि यह पहली बस सेवा सोलन से नेरवा के लिए शुरू की गई है।
