By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुरली पंचायत में अन्य वार्डों को शामिल करने का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीसी हमीरपुर को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुरली पंचायत में अन्य वार्डों को शामिल करने का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीसी हमीरपुर को सौंपा ज्ञापन
himachalNews

पुरली पंचायत में अन्य वार्डों को शामिल करने का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीसी हमीरपुर को सौंपा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/24 at 4:24 PM
Share
Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिला की नवगठित पुरली पंचायत में अन्य पंचायतों के वार्डों को शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। बुधवार को पुरली पंचायत से जुड़े दर्जनों ग्रामीण हमीरपुर पहुंचे और उपायुक्त अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि नई पंचायत में किसी भी अन्य पंचायत के वार्डों को न जोड़ा जाए।ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि चारियां दी धार पंचायत के विभाजन के बाद जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2020 में पुरली पंचायत का गठन किया गया था। पंचायत गठन के समय सभी मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया था, ऐसे में अब किसी अन्य पंचायत के गांवों या वार्डों को इसमें शामिल करना तर्कसंगत नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पंचायतों का विभाजन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या संतुलन और प्रशासनिक सुविधा को देखते हुए किया जाता है। यदि अब अन्य पंचायतों के वार्डों को पुरली पंचायत में जोड़ा गया तो इससे प्रशासनिक कार्यों में कठिनाई पैदा होगी और पंचायत का मूल उद्देश्य प्रभावित होगा।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उटपुर पंचायत के गांव मडियार और गाहरा के कुछ लोग पुरली पंचायत में शामिल होने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस मांग से पुरली पंचायत के अधिकांश ग्रामीण सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे पंचायत के संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और विकास कार्य प्रभावित होंगे।ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि पुरली पंचायत को उसके वर्तमान स्वरूप में ही बनाए रखा जाए और किसी भी अन्य पंचायत के वार्डों को इसमें शामिल न किया जाए। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
TAGGED: Hamirpur purli Panchayat villagers
Chandrika December 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनरेगा के नाम और स्वरूप में बदलाव पर भवानी पठानिया का केंद्र पर निशाना, बोले—भाजपा को गांधी नाम से आपत्ति
Next Article मनरेगा में बदलाव के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, नाहन में केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?