By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जहरीला केमिकल निर्माण करने वाली फैक्ट्री के विरोध में सातवें दिन भी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जहरीला केमिकल निर्माण करने वाली फैक्ट्री के विरोध में सातवें दिन भी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
himachalNews

जहरीला केमिकल निर्माण करने वाली फैक्ट्री के विरोध में सातवें दिन भी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/09 at 10:52 AM
Share

बीबीएन : जगत सिंह -औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में स्थानीय लोगों ने जहां अच्छे उद्योगों का स्वागत किया है वहीं अब लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली फैक्ट्री के विरोध में स्थानीय लोग खड़े हो चुके हैं और लगातार बेला मंदिर में लगने वाले केमिकल फैक्ट्री के विरोध में लोगों ने सातवे दिन भी अपना रोष प्रदर्शन जारी रखा ।

पब्लिक हेयरिंग के नाम पर ग्रामीणों को किया जा रहा है गुमराह

लोगों ने कहा कि पब्लिक हेयरिंग के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह किया जाता है जिसके चलते बेला मंदिर के गुरुद्वारा साहिब में नालागढ़ के विधायक एवं पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता समेत छह पंचायत के प्रधान प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लेकर दो टूक शब्दों में केमिकल कंपनी के प्रबंधन को जवाब दे दिया है कि यहां से अपनी कंपनी का निर्माण कार्य आज से ही बंद कर दें और अपना सामान लेकर यहां से किसी अन्य जगहों पर शिफ्ट हो जाए जहां पर ना तो आबादी हो और किसी को भी इस केमिकल फैक्ट्री से कोई परेशानी ना हो।

इस बारे में स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस तरह की केमिकल फैक्ट्री बिहार व अन्य राज्यों में लगी हुई है, जिसके चलते वहां के लोगों को गंभीर बीमारियों की चपेट का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री के लगने के कारण 10 किलोमीटर के दायरे में 50 से ज्यादा गांव प्रभावित होंगे और उन गावों के लोगों में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बन जाएगा लोगों का सांस लेना भी दुर्लभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के हिसाब से जब लोगों ने देखा तो इस कंपनी के बहुत दुष्परिणाम सामने आए हैं, इसको लेकर ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कंपनी प्रबंधन को यहां से अपना निर्माण कार्य बंद करवाने और कंपनी को अन्य जगहों पर शिफ्ट करने की बात कही है । ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि अगर फिर भी जबरन यहां पर केमिकल फैक्ट्री का निर्माण करवाया गया तो पूरे नालागढ़ के क्षेत्र के लोग एकत्रित होकर कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और सरकार की होगी।

TAGGED: BBN Villagers protested against the factory manufacturing poisonous chemicals
Chandrika September 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 11वीं क्लास के शिवांश और आर्यन ने खाली सिरिंज से बनाया जेसीबी का मॉडल..सभी लोगों को किया प्रभावित
Next Article सेब को नाले में फेंकने वाले बागवान पर एक लाख का जुर्माना, बीजेपी ने दिया इसे बागवान विरोधी निर्णय करार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?