नाहन,सतीश शर्मा (TSN)-सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा गुरु की नगरी पावटा साहिब में विशाल कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है 8 से 10 नवंबर तक आयोजित होने जा रही इस प्रतियोगिता में सिरमौर जिला के अलग-अलग हिस्सों से कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी साथी कबड्डी की नामी महिला खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी।
टीम को एक लाख उपविजेता को 51000 का नगर पुरस्कार
जिला मुख्यालय में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि कबड्डी एसोसिएशन की हमेशा यह कोशिश रहती है कि जिला में कबड्डी क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को सामने लाया जा सके ।उन्होंने कहा कि कबड्डी लीग में विजेता टीमों को कबड्डी एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा जिसमे विजेता टीम को 1 लाख जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा वहीं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को भी नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
कुलदीप राणा ने यह भी कहा कि इस कबड्डी लीग का अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी भी हिस्सा बनेगी जिसमें अर्जुन अवार्डी रितु नेगी,अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा, सुषमा शर्मा,साक्षी प्रमुख रूप से मौजूद रहेगी जो यहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगी।उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता में जितने भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे उनके खाने व रहने की व्यवस्था कबड्डी एसोसिएशन द्वारा की जाएगी साथ ही उन्हें कबड्डी शूज और किट भी मुफ्त मुहैया करवाई जाएगी।
