संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की पंचायत सुलयाली प्रसिद्ध प्राचीन डिब्केशवर महादेव मंदिर में विश्व हिन्दू महासभा की मासिक बैठक रविवार को रविंदर समकडिया की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। बैठक में अजय ठाकुर कोषाध्यक्ष ने सनातन धर्म की लेकर सभी लोगों को जागरूक किया।
विश्व हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र समकढिया ने कहा कि आज विश्व हिन्दू महासभा की मासिक बैठक डिब्केशवर महादेव मंदिर में हुई हैं। इस बैठक में मंडल के अध्यक्ष संजीव ओर मंडल के सचिव हरनाम की नियुक्ति की गई हैं। अगली नियुक्तियां अगली मासिक बैठक में की जाएगी ।
सनातन हिन्दू युवा वाहिनी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सिकंदरराणा ने कहा कि विश्व हिन्दू महासभा की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र समकढिया की अध्यक्षता में हुई हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना हैं ओर इसके साथ बैठक में संगठन के विस्तारिकरण करने हेतु चर्चा की गई। आगे चल कर अलग-अलग जगहों पर मीटिंग करेंगे ओर प्रदेश स्तर पर बैठक करेंगे ताकि सनातन धर्म के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके ।
