राकेश,ऊना: हिमाचल के लोग अपने भविष्य निर्माण के लिए ओर महिलाओं के लिए 15 सौ रुपए प्रतिमाह के साथ ही ओपीएस की बहाली के लिए प्रदेश की जनता इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देकर विजयी बनाए। यह अपील सोमवार को हरौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के लिए चुनावी प्रचार करने के लिए हरौली पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उपस्थित लोगों से की।
प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री के लिए जनसभा में वोट मांगे। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर महंगाई कम नहीं किए जाने और ओपीएस व रोजगार नहीं दे पाने को लेकर भी कटाक्ष किया ।
बता दे की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है । दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल अपना पूरा दमखम राज्य की सत्ता पाने के लिए लगा रहे हैं । दोनों दलों के दिग्गज और केंद्रीय नेता भी चुनाव प्रचार में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में हिमाचल की चुनावी रण में अपना सर्वस्व झोंक रहे हैं। की वजह भी है कि आज एक ही दिन पर भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए चुनावी प्रचार किया और जनता से समर्थन भी मांगा है।
