भावना शर्मा, शिमला:विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। सुबह ही काफी तादात में लोग मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालने पहुंच रहे है। शिमला शहर में जगह-जगह मतदान केंद्रों पर लोग मतदान करने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। मतदान को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे है।
खास कर नए मतदाता वोट डालने सुबह ही पहुंच गए है। लोगों का कहना है कि वे अपने मत का प्रयोग करने आए है। युवा मतदाताओं का कहना है कि वह पहला वोट देने आए है और इसके लिए काफी उत्साहित भी है और मुद्दों को ध्यान में रख कर वोट डाला है और सरकार ऐसी बने जो आम लोगों के हितों को ध्यान में रख कर योजनाएं बनाए।
