बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- जिला बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरोहा के प्रधान के खिलाफ उपप्रधान सहित वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोला है। इन पंचायत प्रतिनिधियों ने सिकरोहा के प्रधान पर मनमानी करने का आरोप लगाया है और एडीसी बिलासपुर को शिकायत पत्र भी सौंपा ।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रधान की मनमानी बढ़ती जा रहा है। प्रधान अपनी मर्जी से ही अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से विचार विमर्श के बिना ही कार्य किए जा रहे हैं, जोकि सही नहीं है। मंगलवार को उपप्रधान दुर्गा राम ठाकुर,वार्ड सदस्य धनीराम,वार्ड सदस्य नगीन चंद, वार्ड सदस्य हरीराम ने प्रधान की मनमानी के चलते एडीसी बिलासपुर को शिकायत पत्र सौंपा। इस दौरान इन लोगों ने कहा कि पंचायत को सोलर लाईट लाईट्स मिली हैं, लेकिन वार्ड सदस्यों को इनका कोई अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधान की ओर से इन लाईटों को अपनी मर्जी से लगवाया जा रहा है। जबकि वार्ड सदस्यों की भी सहमति लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत में अधिकतर सार्वजनिक कार्यों का यही हाल है। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाए जाने चाहिए,ताकि भविष्य में इस तरह की मनमानी सामने न आए।
