मंडी/परी शर्मा: मंडी जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां पुलिस की गाड़ी ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। दरअसल शशांक कौशिक नाम का लड़का स्कूल जाने के लिए सड़क को पार कर रहा था।
इसी दौरान पुलिस की गाड़ी ने बच्चे को उड़ा दिया। हादसे के बाद पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरे और घायल बच्चे को अस्पताल लेकर चले गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
