बीबीएन/जगत सिंह: गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। उन्होंने नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी लखविंदर सिंह राणा के लिए लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि लखविंदर सिंह राणा को एक बार विधायक बनाओ उनको बड़ा बनाने का मैं वादा करता हूं। शाह ने कहा कि नालागढ़ प्रदेश का प्रवेश द्वार है और प्रवेश द्वार की सीट भाजपा की झोली में डालो। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अनेकों विकास करवाएं है। शाह ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा-370 हटवाई। कांग्रेस के जमाने में ढेर सारी महामारी आई और राहुल बाबा को इतिहास मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा ने डेढ़ साल के अंदर कोरोना वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाई।

मैं तो हिसाब देने आया हूं
अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 60 साल कांग्रेस का राज रहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार ने प्रदेश में बहुत विकास किया है। हिमाचल में जयराम ने हिम केयर के तहत छह लाख परिवारों को फायदा दिया। 8 लाख 76 हजार हर घर नल पहुंचाने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि मैंं तो हिसाब देने आया हूं , अगर हमारा काम सही है तो लखविंदर राणा को एमएलए बनाए।
