By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बारिश से बढ़ा जलस्तर, पंडोह, लारजी और बरोट डैम से छोड़ा गया पानी..जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बारिश से बढ़ा जलस्तर, पंडोह, लारजी और बरोट डैम से छोड़ा गया पानी..जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
himachalweather

बारिश से बढ़ा जलस्तर, पंडोह, लारजी और बरोट डैम से छोड़ा गया पानी..जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/28 at 5:20 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश सहित मंडी जिला में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नालों के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया है।इस कारण पंडोह,लारजी और बरोट डैम के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते इन सभी डैम से पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसी के चलते मंडी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। पंडोह,लारजी और बरोट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद आगे ब्यास और उहल नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया है जिससे हालात चिंताजनक प्रतीत होने लग गए हैं।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील की

एडीएम मंडी डा.मदन कमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और साथ लगते कुल्लू जिला में पिघल रही बर्फ के चलते ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।इसी के चलते पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा रहा है।नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया है।इसके साथ ही लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे नदी नालों के नजदीक न जाएं और ऐसे मौसम में बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।किसी भी तरह की आपदा के लिए संबंधित उपमंडलीय प्रशासन को इसकी सूचना दें।एडीएम मंडी ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिला में 28 सड़कें और 151 ट्रांस्फार्मर प्रभावित हुए हैं जिनकी बहाली के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है।प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बारिश ने धो डाला अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

वहीं,जिला में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात अस्त-व्यस्त हो गए हैं।मंडी में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव चला हुआ है और पिछले कल ही सीएम द्वारा इसका विधिवत शुभारंभ भी किया गया है।लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण यह महोत्सव पूरी तरह से धूल गया है।महोत्सव के शुभारंभ का मजा भी पूरी तरह से किरकिरा हो गया और आज दूसरे दिन भी बारिश के कारण कोई गतिविधि इस महोत्सव की नजर नहीं आया।लोग बारिश और ठंड के कारण अपने घरों में दुबक गए हैं जिसके चलते बाजार पूरी तरह से खाली हो गए हैं।मौसम के ही कारण आज होने वाली इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ को भी कल के लिए स्थगित कर दिया गया है।हालांकि लोग बारिश और बर्फबारी को खेतीबाड़ी के लिए बेहतर बता रहे हैं क्योंकि इस बार सर्दियों के मौसम में उस तरह से बारिश नहीं हुई थी,जैसे कि अब हो रही है।लेकिन महोत्सव में इस बारिश के कारण पड़े खलल से लोग मायूस हो गए हैं।

TAGGED: Mandi Water level increased due to rain
Chandrika February 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM सुक्खू ने दिए डैम के गेट खोलने के आदेश.. नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील
Next Article लोगों को गुमराह कर रहे जयराम ठाकुर..सुखाश्रय योजना कांग्रेस का नहीं था चुनावी वादा- जगत सिंह नेगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?