शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है.जहां एक तरफ बर्फबारी और बारिश राहत लेकर आयी है.वहीं,दूसरी तरफ यह कई इलाकों में आफत भी बन गई है.जिला लाहौल स्पीति और जिला कुल्लू के साथ जिला किन्नौर में लगातार बर्फ़बारी हो रही है.कुल्लू में लगातार बारिश होने की वजह से भी आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.
सरकार हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.सभी संबंधित जिला उपायुक्तों से उनकी बात हुई है.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पावर प्रोजेक्ट के लिए बनायी गई डैम के एक-एक गेट खोलने के लिए आदेश दे दिए गए हैं.उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारे न जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे वक़्त से बर्फ़बारी और बारिश का इंतज़ार हो रहा था.यह हिमाचल प्रदेश के किसान-बागवानों को राहत देने वाला भी है.उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.
नेता प्रतिपक्ष बिना तथ्यों के कर रहे बयान बाजी
वहीं हिमाचल के मंदिरों से सुख आश्रय योजना के लिए पैसे लेने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बिना तथ्यों के बयान बाजी कर रहे,हैं वह उनके बयानों पर कुछ नहीं कहना चाहते।
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ बैठक के लिए पहुंचे
वहीं सीएम हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ बैठक के लिए शिमला स्थित राजभवन पहुंचे.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे बैठक करने के लिए यहां आए हैं.उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रही हैं.वे हिमाचल प्रदेश की राजनीति को समझती हैं.ऐसे में इसका फ़ायदा हिमाचल कांग्रेस को मिलेगा.साल 2022 में कांग्रेस की जीत में भी रजनी पाटिल की भूमिका रही.
