मंजूर पठान,चंबा: गर्मियों के दिनों में इस बार जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत नहीं सताएगी। यहां लोगों को गर्मियों के दिनों में भी बराबर पानी की सप्लाई मुहैया करवाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां भी प्रशासन ने पहले ही मुकम्मल कर ली हैं। गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से लोगों को कैसे निजात दिलवाई जाए इसको लेकर इन दिनों चुराह विधानसभा क्षेत्र के जल शक्ति मंडल तीसा ने तैयारियों में जुटा हुआ हैं।
पिछले साल कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत हुई थी उसके बाद विभाग ने उन क्षेत्रों को ठीक करवा लिया था। इस बार इस मंडल के तहत दो उप मंडल आते हैं जहां जल शक्ति विभाग ने पहले से ही अपनी पाइप लाइनों को दुरुस्त कर रखा हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने के लिए कहा गया हैं। तीसा जल शक्ति मंडल के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि हमारे मंडल में दो उपमंडल आते हैं जहां गर्मियों के मौसम में पानी की समस्या ना हो इसको लेकर विभाग ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। गर्मियों के मौसम में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का खाका तैयार किया गया हैं। उन्होंने कहा कि जहां जहां पानी की समस्या अधिक होगी वहां वहां चार से पांच हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा उपमंडल कोटि के तहत 9 पंचायतों के लिए जल्द गुन्नू घाट पेयजल योजना जून तक शुरू हो जाएगी उससे भी लोगों को बाहर राहत मिलेगी, इसके अलावा एक अन्य योजना पूर्ण होने से कई गांव को लाभ मिला है
वहीं दूसरी जल शक्ति मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा का कहना है कि इस बार गर्मियों के मौसम को लेकर जल शक्ति विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और जहां-जहां पिछले साल पानी की समस्या आई थी उन क्षेत्रों को ठीक कर दिया गया हैं। इसके अलावा कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां विभाग पानी की समस्या को देखते हुए 4 से 5 हेड पंप लगाने जा रहे हैं। इसके अलावा गुनुघराट योजना भी जून तक बनकर तैयार हो जएगी और उससे 9 पंचायतों की हजारों की आबादी को भी लाभ मिलेगा, के अलावा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।
