नाहन/देवेंद्र कुमार: ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में वी केयर स्पोर्ट्स सोशल एंड कल्चर सोसायटी ने ओमलता कालरा को प्राउड ऑफ सिरमौर खिताब से नवाजा। वी केयर स्पोर्ट्स सोशल एंड कल्चर द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को रिटायर्ड कर्नल आरएस पवार ने किया। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन की 16 टीमें हिस्सा ले रही है।
इस मौके पर सोसायटी द्वारा हिमाचल की पहली वॉलीबॉल टीम की खिलाड़ी ओम लता कालरा को प्राउड ऑफ सिरमौर के खिताब से सम्मानित किया गया। ओम लता कालरा हिमाचल की पहली महिला खिलाड़ी थी जिसने 1963 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 20 से 24 नवंबर तक आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। ओमलता कालरा 42 वर्ष शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बाद बतौर सीएसटी सेवानिवृत्त हुई है।
