शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। बता दें कि रविवार और सोमवार को मौसम खराब रहेगा। वहीं दूसरी ओर किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ-साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 15 नवंबर को मौसम साफ रहेगा।
शनिवार को विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 28.7, मंडी 27.8, बिलासपुर 25.4, हमीरपुर 24.5, कांगड़ा 24.3, धर्मशाला 24.0, सोलन 23.5, नाहन 23.0, शिमला 16.8, मनाली 15.2, डलहौजी 13.2, कल्पा 12.8 और केलांग 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
