अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी बीच मतदान की समाप्ति के दौरान जिला चुनार के सापनी पंचायत में गुस्साए मतदाताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सापनी पंचायत में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज सैकड़ों लोग कतारों में खड़े थे। ऐसे में 5 बजे शाम मतदान की प्रक्रिया समाप्त होते ही कुछ लोगों को मतदान की प्रक्रिया में कतारों से बाहर करने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किन्नौर के सापनी पंचायत में यह पहली बार हुआ है जब मतदान केंद्र में लोगों को मतदान प्रक्रिया के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे ने लोगों ने मतदान प्रक्रिया से वंचित रखने पर प्रशासन से नाराजगी व्यक्ति की है और एक ही ईवीएम मशीन होने के चलते यह असुविधा होने आरोप भी ग्रामीण लगा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व से प्रशासन ने सैकड़ों लोगों को वंचित रखा है जिसके खिलाफ इलेक्शन कमीशन को इसकी शिकायत की जाएगी।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है लोग प्रशासन से नाराजगी जताने के अलावा मतदान की प्रक्रिया में प्रशासन से बेरुखी दिखा रहे है। बता दें कि प्रशासन की ओर से पुलिस बल मौके पर लोगों को इस विषय पर समझा रही है लेकिन रुष्ट ग्रामीणों ने प्रशासन की इस लापरवाही पर चुनाव आयोग को शिकायत देने की चेतावनी दी है।
