भावना शर्मा, शिमला: हिमाचल में बुधवार से मौसम ने करवट ले ली है ऐसे में प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाके धुंध के आगोश में समाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा हैं जिसके चलते मौसम ने बदलाव आया हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार से प्रदेश के अधितकर हिस्सो में भारी बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई गई हैं। प्रदेश में 13 जनवरी तक भारी बर्फबारी होगी जबकि 15 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है और ऊपरी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय चालक एहतियात बरतें।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले के ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया गया हैं। शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी अगले 3 दिन भारी बर्फबारी हो सकती हैं। प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा।
मौसम विभाग ने चंबा के तीसा में 12 व 13 जनवरी को भारी हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया हैं। कांगड़ा के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में 13 जनवरी को, किन्नौर में 12 और 13 जनवरी, कुल्लू में 12 जनवरी को दिन व रातभर, मंडी के ऊंचे क्षेत्रों में 13 जनवरी, शिमला में 12 और 13 जनवरी और सिरमौर जिले में 13 जनवरी को भारी बर्फबारी हो सकती हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पर्यटन कारोबारियों और सैलानियों को बर्फबारी होने की आस बंध गई है, इसके साथ ही बर्फबारी के रेड व येलो अलर्ट के दौरान सैलानियों और स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई हैं।
बता दें कि प्रदेश में इस बार सर्दियों में कम बारिश और बर्फबारी हो रही हैं जिसकी वजह से खुश्क ठंड ने लोगों की परेशानी को बढ़ा रखा हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं मैदानी इलाके धुंध के आगोश में समाए हुए हैं,जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। ऐसे में अगर प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होती है तो लोगों को राहत मिलेगी।
