सचिन शर्मा,लाहौल स्पीति(TSN): प्रदेश में एक बार फिर से मौसम नहीं करवट ले ली हैं। ऐसे में जहां प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदान में इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं जिला लाहौल स्पीति के कोकसर, रोहतांग सहित आसपास के क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई हैं।
प्रदेश में देर रात से बदले मौसम के बाद से ही बर्फ़बारी ने लाहौल घाटी में मौसम दस्तक दे दी हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्द हो रही हैं और प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ गया हैं। बारालाचा ला, शिंकुला, कुंजम जोत, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी होने की सूचना मिली हैं।
प्रदेश में बदलते मौसम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी हैं। पुलिस ने पर्यटकों और अन्य लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी के बीच सावधानी पूर्वक यात्रा करने की सलाह दी हैं,वही फिलहाल अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही हैं।
