राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप के लिए अब तक 5 देशों के 65 पायलटस ने रजिस्ट्रेशन करवाई हैं, जबकि विभाग को इवेंट में 10 से 12 देशों के पायलटस के भाग लेने की उम्मीद हैं। प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन 13 से 17 नवंबर तक धर्मशाला के समीप नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट पर किया जा रहा है, जो कि एडवेंचर स्पोर्टस यानी पैराग्लाइडिंग का धर्मशाला में पहला सबसे बड़ा इवेंट हैं। इवेंट की तैयारियों में नरवाणा एडवेंचर क्लब जुटा हुआ हैं। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से साइट को डिवेलप करने की बात कही जा रही हैं।
13 नवंबर से आरंभ होने वाले पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप के लिए अब तक भारत सहित स्पेन, मैक्सिको, जापान व अमेरिका के 65 पायलट अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि 13 नवंबर से प्रतियोगिता शुरू होनी है तब तक 10 से 12 देशों के पायलटस इसमें अपनी रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे। प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में होने जा रहे इस इवेंट को लेकर साहसिक खेलों के शौकीन युवा वर्ग में खासा उत्साह हैं।
बता दें कि धर्मशाला इंटरनेशनल इवेंट के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा हैं। इससे पहले कई इंटरनेशनल लेवल के इवेंट धर्मशाला में हो चुके हैं। हाल ही में वनडे विश्व कप के मुकाबलों के बाद अब पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन निश्चित तौर पर धर्मशाला सहित जिला में पर्यटन को गति प्रदान करेगा।
नरवाणा में होने वाले पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप के लिए 5 देशों के 65 पायलटस ने रजिस्ट्रेशन करवाई हैं। 13 से इवेंट शुरू होना है, ऐसे में संभावना है कि 10 से 12 देशों के पैराग्लाइडर पायलट इस इवेंट में भाग लेने पहुंचेंगे। 13 को फाइनल रजिस्ट्रेशन होनी हैं।
