By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कर्ज़ को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही ये बात,बोले स्टोन क्रशर से जल्द हटेगा प्रतिबंध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कर्ज़ को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही ये बात,बोले स्टोन क्रशर से जल्द हटेगा प्रतिबंध
himachalpolitical

कर्ज़ को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही ये बात,बोले स्टोन क्रशर से जल्द हटेगा प्रतिबंध

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/10 at 4:12 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश में कर्ज को लेकर सियासी बयान बाजी जोरों पर है एक तरफ जहां भाजपा ने हिमाचल सरकार पर 10 महीने में 10000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने के आरोप लगाए वहीं पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर हिमाचल को कर्ज में डूबने के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को चलाने के लिए लोन लेना एक प्रक्रिया है और प्रदेश के विकास के लिए लोन लेना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों की जो देनदारियां छोड़ी है उनको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को लोन लेना पड़ रहा हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने कर्ज़ को 45000 करोड़ से 75000 करोड़ तक कर पहुंचा दिया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं और वाटर सेस जैसे निर्णयों से सरकार कमाई कर रही हैं ताकि आर्थिक रूप से प्रदेश को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सरकार के निर्णयों का गलत प्रचार कर रही हैं और प्रदेश सरकार संपूर्ण विकास के लिए काम कर रही हैं। भाजपा गलत बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच सालों मे अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आपदा के लिए अभी कोई भी मदद नहीं मिली हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश उद्योगिक विकास निगम के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की  बैठक को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने कहा की आज इस बैठक में इंडस्ट्री एरिया को विकसित करने के बारे मे प्रदेश मे चर्चा की गई हैं। प्रदेश में जहां जहां भूमि उपलब्ध हैं उसको उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। बल्क ड्रग पार्क के लिए नई पदों को स्वीकृत किया गया हैं। कांगड़ा में यूनिवर्सिटी मॉल बनाया जा रहा हैं। भारत सरकार की मदद से कांगड़ा को पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार विकसित कर रही हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क का काम प्रगति पर चल रहा हैं।
जल्द हटेगा प्रदेश में स्टोन क्रशर पर लगा प्रतिबंध
 प्रदेश में स्टोन क्रशर पर लगे प्रतिबंध को जल्द हटाया जा सकता हैं उद्योग मंत्री ने कहा कि स्टोन क्रशर को व्यास नदी के किनारे प्रतिबंधित किया गया था। स्टोन क्रशर बंद करने के कारण मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में मेटलिंग का काम प्रभावित हो रहा हैं उसको सुचारु करने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं और इससे हमें भी नुकसान हो रहा हैं। क्रशर पर बैन को जल्दी हटा दिया जाएगा।
TAGGED: Harsh Vardhan, Industry Minister, lifted soon, loan, Shimla, stone crusher
admin November 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में मौसम ने ली करवट,लाहौल स्पीति के कोकसर, रोहतांग में हुई बर्फबारी,तापमान में आई गिरावट
Next Article धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़,लोगों ने की कांसे ओर सोने चांदी की खरीदारी,त्योहार को लेकर दिखा भारी उत्साह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?