संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने रविवार सुबह बाहरी राज्यों से हिमाचल में नशा लेकर आ रहे पांच तस्करों को पकड़ने में सफ़लता हासिल की हैं। नूरपुर पुलिस थाना डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि लेतरी के समीप नारकोटिक्स की टीम ने चिट्टे की एक बहुत बड़ी खेप को पकड़ने सफलता हासिल की हैं।
जानकारी के तहत बीती रात नूरपुर लेत्री गांव के पास नाके के दौरान पांचो आरोपी कार नंबर PB 02 DM 0969 बैठकर चंबा की तरफ जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर लेतरी नामक जगह पर नारकोटिक्स की टीम ने जब उनकी गाड़ी को रोका और तलाशी ली तो उस दौरान गाड़ी के भीतर से 275.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। नशे के इस खेप को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने उन सभी लोगों को हिरासत में ले लिया हैं।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में राहुल, पुत्र रमेश, 24 वर्ष, निवासी अमृतसर पंजाब, रोहन सलहोत्रा, पुत्र राज कुमार, उम्र 24 वर्ष अमृतसर, गुलजार, पुत्र एहमद, उम्र 52 वर्ष, निवासी जम्मू ,रजत, पुत्र रुल्दू राम,उम्र 25 वर्ष,जिला पठानकोट, विशाल भट्ट,पुत्र राजेश कुमार, पठानकोठ का निवासी हैं। फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
