संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम शिमला के चुनावों का प्रचार रविवार थम गया हैं। प्रचार से पहले बड़े नेता दिनभर चुनाव में जुटे रहे। वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर लोअर बाजार में कांग्रेस उम्मीदवार उमंग बंगा के प्रचार के लिए पहुंचे और लोगों से उन्हें वोट करने की अपील की।
उमंग बांगा ने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों से काफी अच्छा सहयोग मिला हैं। पूर्व पार्षद इंदरजीत सिंह के कार्य लोगों ने काफी सराहे है और यही वजह है कि लोगों से इस तरह का प्यार मिला हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना हैं, ताकि एक उदाहरण पूरे शिमला के लिए सेट किया जा सके कि जितने भी शिमला में वार्ड है उन सबसे अच्छा वार्ड होना चाहिए।
मिडिल बाजार वार्ड मॉल रोड के साथ सटा वार्ड हैं, जो भी पर्यटक शिमला घूमने आते है वह इस वार्ड में जरूर घूमते हैं। उन्होंने कहा की वार्ड में मुख्यमत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद भी आए थे और उन्होंने पांच बढ़ी घोषणाएं उसी दिन कर दी हैं। वहीं तारों के जंजाल को लेकर उन्होंने कहा कि शहरी विधायक हरीश जनारथा ने पहले ही इसको लेकर संज्ञान ले लिया और तारों को जल्द ही जमीन के अंदर बिछाया जाएगा।
