राकेश,ऊना: जिला ऊना में शनिवार रात गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में खाटू श्याम भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल ने शिरकत कर प्रभु का गुणगान किया। इस दौरान बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती व अन्य राजनेताओं सहित भारी संख्या में लोगो ने भगवान खाटू श्याम की महिमा का गुणगान सुना।
भजन संध्या में कन्हैया मित्तल की ओर से एक से बढ़कर एक धार्मिक भजन गाए गए जिस पर श्रद्धालु भी झूमते हुए दिखाई दिए। देर रात तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों ने खाटू श्याम भगवान की महिमा का गुणगान किया।
