राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): कांगड़ा जिला में सड़क दुर्घट+नाओं को रोकने के लिए और इनमें कमी लाने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली हैं। पुलिस हर तरह से प्रयास कर रही है कि लोग ट्रैफिक नियमों का उचित से उचित पालन करें जिससे कि सड़क दुर्घटना+ओं में कमी लाई जा सके। इसी को लेकर पुलिस की ओर से ट्रैफिक का नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और नियमों के तहत उनके चालान भी किया जा रहे हैं।
पुलिस की ओर से जहां माइनर को गाड़ी चलाने को देने वाले मलिक पर भी कार्रवाई की जा रही हैं तो वहीं बिना नंबर प्लेट, फोल्ड नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो पहिया वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही हैं। ऐसे दो पहिया वाहनों के चालान किए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो ऐसे वाहनों को जब्त भी किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस इस दिशा में कार्य कर रही हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि कई दोपहिया वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं होती, कइयों में होती है तो फोल्ड की होती हैं। यही नहीं कई लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भी दोपहिया वाहन दौड़ते हैं। ऐसा वाहन चालक इसलिए करते हैं कि यदि कोई दुर्घ+टना या यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए उनके नंबर प्लेट कैमरा में कैद ना हो, लेकिन अब ऐसे वाहन चालकों पर फोकस करके पुलिस कार्रवाई करने जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि बिना नंबर प्लेट या फोल्ड नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी । इसके तहत ऐसे वाहनों के चालान करने सहित जरूरत पड़ने पर जब्त भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माइनर को वाहन चलाने के लिए देने पर राइडर के साथ वाहन मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं।
