मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग मंडल तीसा में स्टाफ की कमी के चलते कार्य करना मुश्किल हो रहा हैं। इस मंडल में सात जेई, एक एसडीओ सहित चार असिस्टेंट के पद खाली चल रहे हैं,हालंकि बड़ा मंडल होने के बाबजूद यहां स्टाफ की कमी से उक्त कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही हैं। चुराह विधान सभा क्षेत्र की आबादी एक लाख के करीब है और यहां हर रोज पीडब्ल्यूडी विभाग में काफी कार्य होता हैं। लोग अपनी समस्याओं को लेकर भी यहां आते है लेकिन स्टाफ की कमी होने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
मंडल की ओर से स्टाफ की कमी को लेकर बात सरकार के समक्ष भी रखी गई है लेकिन अभी तक मंडल में रिक्त चल रहे पदों को नहीं भरा गया हैं। यही वजह है कि यहां कार्य पूरा करने में भी परेशानियां अब उत्पन्न हो रही हैं। परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग मंडल तीसा के अधिशाषी अभियंता ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की जल्द इन पदों को भरा जाए ताकि कार्य करने में परेशानी ना हो।
तीसा पीडब्ल्यूडी विभाग मंडल के अधिशासी अभियंता जोगिंदर कुमार का कहना है की हमारे मंडल में सात जेई और एक एसडीओ सहित चार असिस्टेंट और अन्य क्लर्क का स्टाफ कम होने से परेशानी बढ़ती जा रही हैं। कार्य बड़ी मुश्किल से होता है जितना स्टाफ है उसी से कार्य करवाया जा रहा हैं। ऐसे में जो कर्मचारी है वह अतिरिक्त तक काम के बोझ तले दबे हुए हैं ऐसे में सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द में रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाए।
