संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): सिविल अस्पताल नूरपुर में गुरुवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मेडिकल सुपरिटेंडेंट निरिजा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंपेन को स्वास्थ्य पखवाड़ा के नाम से भी जाना जाएगा जिसमें आशा वर्कर हर गांव,हर घर जाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्ड स्वंय भी बनाए जा सकते है लेकिन इसके बाबजूद भी आशा वर्कर हर घर द्वार जाएंगी ताकि कोई इस योजना से छूटे ना।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चार अक्टूबर को स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। इसमें जहां ओपीडी भी लगेगी वहीं फैमिली प्लानिंग कैंप का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ स्वच्छता अभियान भी इस कैंप का एक हिस्सा होगा जिसे लेकर सभी को जागरूक किया जाएगा।
