मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उम्मीदवार जनता जनार्दन के घर द्वार जाकर वोट भी मांग रहे हैं। अब इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता 12 नवम्बर को मतदान करके देगी। भले ही चुनावों में उम्मीदवार अपने पक्ष में वोट के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हो और जनता से भी लुभावने वादे कर रहे हो, लेकिन जनता क्या चाहती है ये अहम है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता के लिए महंगाई और बेरोजगारी अहम मुद्दे रहने वाले है। ऐसे में जनता प्रत्याशियों को देखकर वोट करती है या फिर पार्टी को देखकर, ये तो आने वाले दिनों में साफ होगा। बहरहाल द समर न्यूज के संवादाता ने जनता के मुद्दों को लेकर बात की है।
चुनाव को लेकर सुन्दनगर में जनता और व्यापारियों ने अपनी राय दी है। कईयों का कहना है वे विकास के कार्य पर मतदान करेगें तो कईयों का कहना है कि विकास नहीं हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी को मध्यनजर रखते हुए भी वे मतदान करेंगेे। इसके अलावा व्यापारियों ने कहा कि टैक्स आसान होने चाहिए ताकि लोगों को आसान से समझ आए।
