शिमला (एकता): हिमाचल में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर हलचले काफी तेज हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 13 अक्तूबर के बाद कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। बीजेपी और कांग्रेस टिकटों के आबंटन से लेकर चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने में जुट चुकी हैं।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने राज्य में आचार संहिता लगाने की मांग उठाई है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में सरकारी धन व मशीनरी के हो रहे दुरुपयोग पर तुरंत रोक लगाने को कहा। गौरतलब है कि पिछली बार 2017 में भी विधानसभा चुनावों को लेकर यह चुनाव आचार संहिता 13 अक्तूबर से लगी थी। इसके बाद नवंबर के पहले हफ्ते मतदान की तिथि घोषित हुई थी।
