सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-सोमवार को डीसी कार्यालय सोलन में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में जिला शिकायत निवारण समिति सोलन की बैठक आयोजित हुई. जिसमें सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने अपनी बात रखी। इस बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति गुरदास राम अर्की संघोई पंचायत से पहुंचे गए और मंत्री के समक्ष अपनी परेशानी बताई.
बुजुर्ग व्यक्ति ने समय से मुवावजा न मिलने पर जताई आपत्ति
गुरदास राम ने बताया कि अम्बुजा कम्पनी द्वारा ब्लास्टिंग की जा रही है लेकिन जो मुवावजा मिलना चाहिए था वो आज तक नही मिला है। न तो अधिकारी सुन रहे न ही समस्या का समाधान हो रहा है। इस दौरान बैठक के बीच ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और अपनी समस्या को उनके सामने रखा,उन्होंने इस दौरान आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इनकी समस्या पर ध्यान दिया जाए।बुजुर्ग व्यक्ति गुरदास राम ने बात करते हुए बताया कि लंबे समय तक प्रधान पद पर रहे है,लोगों की हक की लड़ाई लड़ते रहे,लेकिन आज अपने हक की आवाज उन्हें जगह जगह रखनी पड़ रही है,अपनी समस्या उन्होंने अपने विधायक और सीपीएस संजय अवस्थी के समक्ष भी रखी है और उसपर कार्य भी किया जा रहा है,लेकिन आज वे जिला के मंत्री से मिलने आए है और उन्होंने एसडीएम को आदेश दिए है कि इसकी तरफ ध्यान दिया जाए।
