सोलन/योगेश शर्मा: सोलन शहर के ओल्ड बस स्टैंड के साथ बने ऑटो स्टैंड पर शनिवार सुबह एक ऑटो चालक और एक युवक के बीच हाथापाई हो गई। हुआ यूं कि एक युवक जिसका नाम अक्षय दत्त शर्मा है। वह ऑटो लेने के लिए ओल्ड बस स्टैंड के साथ बने ऑटो स्टैंड पर आया, जैसे ही वे ऑटो के पास पहुंचा तो उसने अपना समान ऑटो के साथ रख दिया। ऑटो के टायर पर पैर रखकर अपने जूते के लेसिस बांधने लगा। ऐसे में ऑटो चालक आया और युवक के साथ बहस करनी शुरू कर दी।
ऑटो चालक ने कहा कि तूने इस पर पांव कैसे रखा और कहा कि मैं तेरे ऊपर पांव रखु,ऐसे में जब युवक ने ऑटो चालक से माफी मांगी लेकिन फिर भी ऑटो चालक ने युवक के ऊपर थप्पड़ जड़ दिया। वही युवक अक्षय दत्त शर्मा ने बताया कि जैसे ही इसने अपने बचाव के लिए ऑटो चालक को धकेलने की कोशिश की । ऐसे में वहां खड़े अन्य ऑटो चालकों ने भी युवक को पकड़ा और उसके साथ मारपीट की। व युवक ने भी अपने बचाव के लिए ऑटो चालक के साथ मारपीट की।
इस मामले को लेकर युवक अक्षय दत्त शर्मा ने सिटी चौकी सोलन में एफ आई आर दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस अब दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गई है। वहीं ऑटो यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि किसी बात को लेकर ऑटो चालक और एक युवक के बीच बहस हुई है और हाथापाई भी, जिस पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
मामला दर्ज कर आगामी जांच कर रही पुलिस
एएसपी सोलन अजय राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए है कि पुलिस के पास दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसे में पुलिस मामला दर्ज कर के दोनो का मेडिकल करवाकर आगामी जांच कर रही है।
