राकेश, ऊना: चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश में चुनावों की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। संहिता लागू होने के बाद से ही नगर परिषद ऊना भी तुरंत एक्शन में आ गई है। जिला में सरकार की योजनाओं के होर्डिंग्स ओर पोस्टर्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
सेक्टर अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी ऊना संजीव कुमार ने बताया कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट लागू हो गया है। इसके तहत जितनी भी सरकारी बिल्डिंग है उनसे होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है। जितनी भी राजनीति पार्टियों के सरकारी बिल्डिंग पर उनके होर्डिंग्स, बोर्ड एवं पोस्टर लगे हैं उनको हटाया जा रहा है। 24 घंटेेे में सरकारी बिल्डिंग से और 48 घंटेे में पब्लिक स्थानों से यह सभी बोर्ड हटा दिए जाएंगेे।
