सोलन/योगेश शर्मा: सोलन बाईपास पर दोहरीद्वार चौक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जब यह घटना घटी तब गाड़ी में पांच लोग सवार थे। घटना में एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और साथ लगते डिवाइडर पर चढ़ गई।
ऐसा लग रहा था कि शायद चालक को नींद की झपी आई और जिसकी वजह से यह घटना घटी। हालांकि हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जैसे ही यह गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी तो कार एक बड़े पत्थर की वजह से रुक गई। अन्यथा यह एक बड़ी घटना हो सकती थी।
