संजीव महाजन,नूरपुर: वन्य प्राणी विभाग की ओर से वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ सप्ताह दिवस के मौके पर निकाली गई मोटरसाइकिल रैली का समापन आज विश्ववेट लैड पौंग झील नगरोटा सूरियां में हुआ। वन्य प्राणी विभाग की ओर से वर्ल्ड लाइफ सप्ताह दिवस के अंतिम दिन विभाग की ओर से साइकिल रैली सुबह बीड बिलिंग पालमपुर धौलाधार से सुबह शुरू हुई थी ओर दोपहर बाद नगरोटा सूरियां के पौंग वेटलैंड पहुंची। यहां पर विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों के बारे में विभाग के कर्मचारियों की ओर से एक लघु नाटक नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विश्व वेटलैंड के बारे और क्यों यह वन्य प्राणी सप्ताह दिवस मनाया जाता है इसके बारे विस्तार से जानकारी दी गई। बता दे कि यह साइकिल रैली अब पौंग के बाद शिमला पहुंचेगी।
इस अवसर पर वन खंड अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि वनों और वन्य प्राणियों के बारे में वाईल्ड लाईफ वीक कार्यक्रम के तहत वन एवं वन्य प्राणी सेंचूरी और स्कूली बच्चों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। वहीं वाईल्ड लाईफ वीक कार्यक्रम के तहत चंबा सर्कल से बाईक रैली का शुभारंभ किया जाएगा, जो कि जिला कांगड़ा के अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध में यह रैली पहुंची है। इसके बाद राज्य की राधजानी शिमला के लिए रवाना होगी। इसके माध्यम से भी लोगों का विशेष रूप से जागरूक करने का अभियान रहेगा। वहीं इससे पहले गोपालपुर व विभिन्न स्कूलों में भी पेंटिगं, श्लोगन राईटिगं व लोकगीत प्रतियोगिताएं वन्य प्राणी विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से करवाया गया है।
अधिकारिक रूप से दो अक्तूबर को गेयटी थियेटर शिमला में राज्यस्तरीय वाईल्ड लाईफ वीक कार्यक्रम का आगाज हुआ था,जबकि वाईल्ड लाईफ की ओर से दो से अढ़ाई माह पहले से ही चयनित स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित कर जागरूक करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। नगरोटा सूरियां में इस वाइल्ड लाइफ सप्ताह के शुरू होने पर नगरोटा सुरियां से एक साइकिल रैली निकाली गई थी ओर 2 दिन विभाग की ओर से विभिन्न स्कूलों के बच्चों की पेंटिंग भाषण प्रतियोगिता अन्य प्रतियोगिताएं भी करवाई गई।
इन प्रतियोगिताओं ने जो बच्चे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए थे उन्हें इनाम देकर पुरस्कृत भी किया गया था और विश्व वेटलैंड पौंग झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। इस अवसर पर नगरोटा सुरियां वन्य प्राणी विभाग के सभी कर्मचारी अधिकारियों के अलावा आज इस समापन के मौके पर अतिथि के तौर पर स्थानीय डीएवी स्कूल के बच्चों के अलावा प्रधानाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रही।
