बद्दी/जगत सिंह – विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां मैदान में जुटी हुई है । लोगों के घर जा जाकर अपनी-अपनी पार्टियों के बारे जानकारी दे रही है। इसी मौके पर बद्दी की ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में दून एस.सी मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत बद्दी के विधायक परमजीत सिंह पम्मी व राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार के भव्य स्वागत से हुई।
जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों को अपने कंधों पर बैठा कर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। जिसके पश्चात गुल्लरवाला में राज्यसभा सांसद द्वारा व विधायक द्वारा कई शिलान्यास किए गए। जिसके उपरांत राज्यसभा सांसद विधायक परमजीत सिंह पम्मी को सिक्कों से तोला गया। इस कार्यक्रम में बद्दी के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, बद्दी की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, कैप्टन डी. आर. चंदेल, डॉ श्रीकांत, जल बोर्ड के उपाअध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, गौ योग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, व हजारों की तादात में जनता शामिल रही।
इसी मौके पर बद्दी के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि बद्दी में रिकॉर्ड तोड़ विकास करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई है। बद्दी के लिए जब भी मुख्यमंत्री से कोई भी मांग रखी गई है ,उसे मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बद्दी में कई बहरूपिया घूम रहे हैं जो कि बद्दी की जनता को गुमराह कर रहे हैं । उन्होंने लोगों से अपील की है।
कि किसी भी प्रकार के बहकावे में जनता ना आए एवं जो पार्टी अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर लोगों को लूटती आई है वह और क्या कर सकती है। उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार से बद्दी के ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के लिए कुछ मांगे रखी। जिसमें सड़क निर्माण के साथ साथ अन्य मांगे भी रखी गई । जिसपर राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने लाखों की राशि मांगों को पूरा करने के लिए घोषणा की गई। राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा पार्टी आम लोगों की पार्टी है जिसमे आम कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए सच्ची निष्ठा से कार्य करने पर ऊंचे से ऊंचे पद से नवाजा जाता है। यही नहीं उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू से मिलने के अनुभव के बारे में लोगों को बताया। वही बद्दी के ग्राम पंचायत घर वालों को लाखों की सौगात भी दी।
