कुल्लू (मनमिन्दर अरोड़ा): हिमाचल के कुल्लू जिले की पीणी पंचायत के बनाशा गांव में तीन वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया। बता दें कि घटना बस स्टाप के पास एक मोटर साइकिल में स्पार्क होने की वजह से हुई। देखते ही देखते आग से वैन और दो मोटरसाइकिलें जली। इससे लाखों का नुकसान हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। आग लगने की घटना का पता उस समय चला जब एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। स्थानीय ग्रामीणों ने कुल्लू पुलिस से मांग कि यह शरारती तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है और ऐसे लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।
