बिलासपुर :सुभाष ठाकुर ( TSN)- सरकार द्वारा इस समय आपदा की बात की जा रही है,लेकिन अब हड़ताल करना जिला परिषद कर्मियों की मजबूरी बन चुका है। लेकिन उम्मीद है कि सरकार की ओर से कर्मियों की मांग को पूरा किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को विकास खंड सदर कार्यालय में हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मियों ने कही।
जिला परिषद कर्मियों की हड़ताल के दौरान पंचायत सचिव अरूण कुमार ने कहा कि सरकार को जिला परिषद कर्मियों की मांग को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकारी कर्मी नहीं माना जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाली कई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सरकार की ओर से प्रशासन को कनिष्ठ अभियंताओं को बर्खास्त करने की चेतावनी दी है। लेकिन पूरे कर्मचारी इस समय एकजुट है। जब तक हड़ताली कर्मियों की डिमांड पूरा नहीं हो जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
