मंडी/परी शर्मा: पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मंडी के सेरी चाननी में कर्मचारियों का क्रमिक अनशन 37वें दिन में प्रवेश कर गया है। कर्मचारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओपीएस बहाली की आस थी लेकिन अब वो भी टुट चुकी है। कर्मचारियों का कहना है कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा उसे ही वोट दिया जाएगा। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ मंडी के जिलाध्यक्ष लेखराज ने कहा कि प्रदेश सरकार फैसला कर ले की क्या वे खुद पेंशन बहाल करेगें या उनसे पेंशन बहाल करवाएगें। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों का हाल बेहाल है।
पेंशन के नाम पर उन्हे नाममात्र पेंशन मिल रही है। वे प्रदेश सरकार से लगातार ओपीएस बहाली की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार र्कोइ फैसला नही ले रही है और अगर पार्टी के नुमाईंदे उनके वोट मागने घर पहुंचेगे तो वंहा पर एनपीएस भारत छोड़ो, वोट फॉर ओपीएस की तख्ती लगी रहेगी। और वे नेता सोच समझ कर ही वोट मांगे। लेखराज ने कहा कि कर्मचारियों का वोट उन्हे ही मिलेगा जो पुरानी पेंशन बहाल करके देगें।
