मंडी,धर्मवीर(TSN)-चुराह विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थली में बच्चों के डाक्टर इंजीनियर बनने के सपने साकार नही हो रहे है.उक्त स्कूल पांच पंचायतों का केंद्र बिंदु है और यहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 500 के करीब है.ग्यारहवीं और बारहवीं में विज्ञान संकाय की पढ़ाई नही होने से बच्चों को कला विषय के साथ आगे बढ़ना पड़ता हैं.
बता दें की जो बच्चे आर्थिक तौर से सम्पन्न परिवार से होते है वो तो अपने बच्चों को तीसा या चंबा भेज देते है लेकिन अधिकतर परिवार गरीब होते है और वह शहर का खर्च नही उठा पाते है. ऐसे में स्कूल प्रशासन ने सरकार से मांग की है कि अगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थली में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू होती है तो गरीब और जरूरत मंद बच्चे अपने घर द्वारा डाक्टर इंजीनियर बनने के सपने पूरे कर सकते है और आगे बढ़ सकते है ।
बच्चों को चंबा और तीसा का रुख करना पड़ता है
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थली के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार प्रजापति का कहना है कि हमारे स्कूल में पांच सौ के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है और पांच पंचायतों का केंद्र बिंदु है लेकिन विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू नही होने से बच्चों को चंबा और तीसा का रुख करना पड़ता है जो काफी दूर है.ऐसे में सरकार उक्त स्कूल में अगर जल्द विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करती है तो गरीब बच्चे भी डाक्टर इंजीनियर बनने के सपने सकार कर सकते है ।
