By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP को इस्तीफा स्वीकार की जल्दी क्यों? मामले में राज्यपाल को भी कर दिया शामिल :जगत सिंह नेगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP को इस्तीफा स्वीकार की जल्दी क्यों? मामले में राज्यपाल को भी कर दिया शामिल :जगत सिंह नेगी
himachalpolitical

BJP को इस्तीफा स्वीकार की जल्दी क्यों? मामले में राज्यपाल को भी कर दिया शामिल :जगत सिंह नेगी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/04/03 at 4:50 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर ह*मला साधा है.जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में सरकार गिराने की नापाक कोशिश भाजपा ने की थी अब यह स्पष्ट हो गया है.उन्होंने कहा कि वर्तमान में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कराने पर भाजपा अड़ी हुई है.इस मामले में अब भाजपा के लोग प्रदेश के राज्यपाल को भी खींच लाए हैं. नेगी ने कहा कि इन विधायकों के इस्तीफे के पीछे दबाव और प्रलोभन है इसको लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भी दी है.

सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा वर्तमान में भाजपा के लोग तीनों निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार न होने की बात कर रहे हैं.जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बारे में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भी दी है.इन तीनों विधायकों के इस्तीफे के पीछे की वजह उनकी स्वेच्छा है या भाजपा का दबाव और प्रलोभन. इसकी जांच को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी गई है.जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस शिकायत पत्र में उन्होंने विधायकों के इस्तीफे से पहले के 30 दिनों का पुरा ब्यौरा दिया है.जिसमें इस्तीफा से 30 दिन पहले से यह तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा के आश्रय में प्रदेश के बारह पांच सितारा होटल में रुके.हेलीकॉप्टर में घूमते रहे.दिल्ली और ऋषिकेश में भाजपा के लोगों ने इनको बंधी बनाकर रखा.वहीं अब भाजपा के लोगों ने इस मामले में प्रदेश के राज्यपाल को भी शामिल कर लिया है.भाजपा के लोग प्रदेश के राज्यपाल पर दबाव बनाकर इन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं.

निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के पीछे BJP का दबाव और प्रलोभन

वहीं इस दौरान जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीते समय में प्रदेश में सरकार गिराने की नापाक कोशिश की गई.अब यह स्पष्ट हो गया है कि सारा का सारा षड्यंत्र भारतीय जनता पार्टी ने रचा.जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समय था.इसके बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग गई.लेकिन भाजपा की घिनौनी हरकत के चलते प्रदेश में सारे विकास के काम बाधित हुए.भाजपा के लोगों ने गारंटीयां पूरी न होने लेकर झूठा प्रचार किया.मोदी सरकार ने OPS बहाली की,महिलाओं को 1500 देने की गारंटी के तहत योजना शुरु की.लेकिन इसकी शिकायत लेकर भाजपा के लोग इलेक्शन कमीशन चले गए.इस दौरान जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं ने जो हरकत की वह असंवैधानिक होने के साथ साथ अपराधिक घटना भी थी.नेगी ने कहा कि इसको लेकर इलेक्शन कमीशन को उन्होंने लिखित शिकायत भी दी थी लेकिन अभी तक उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.भाजपा देश में लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है और ऐसा ही चला रहा तो देश फिर गुलामी की ओर बढ़ रहा है.

TAGGED: Jagat Singh Negi, Shimla cabinet minister
Chandrika April 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं होने पर राज्यपाल शुक्ल ने कहा ये
Next Article सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अलग से देनी होगी प्रवेश परीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?