By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अलग से देनी होगी प्रवेश परीक्षा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अलग से देनी होगी प्रवेश परीक्षा
educationhimachal

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अलग से देनी होगी प्रवेश परीक्षा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/04/03 at 5:01 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा देनी होगी। यूनिवर्सिटी ने अपने गठन के दो वर्षों के बाद आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाते हुए इस बार के शैक्षणिक सत्र से सभी प्रवेश परीक्षाओं को खुद आयोजित करने का निर्णय लिया है।

पहले HPU की मेरिट लिस्ट के आधार पर मिलता था प्रवेश

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बताया कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट के आधार पर ही सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलता था। पटेल यूनिवर्सिटी के पास सीमित संसाधनों के चलते प्रवेश परीक्षाओं को आयोजित करवाने का प्रावधान नहीं था। लेकिन अब प्रबंधन ने इस बार से इन परीक्षाओं का स्वयं आयोजित करवाने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के साथ 18 बी.एड. कालेज एफिलिएटिड हैं जिनमें करीब दो हजार सीटें हैं। इसके अलावा पीजी कोर्स में साइंस में 120, एमबीए में 60 और एमसीए में 45 सीटों सहित अन्य कोर्सों में दाखिले का प्रावधान है।प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के पास सीमित संसाधन हैं लेकिन फिर भी बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।स्टूडेंट्स की सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।

परीक्षाओं के संचालन के लिए समिति का गठन

प्रवेश परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए ई. सुनील वर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त विभन्न डीन,डिप्टी रजिस्ट्रार,असिस्टेंट रजिस्ट्रार,सुपरिटेंडेंट और सीनियर असिस्टेंट को शामिल किया गया है,जो एसपीयू मंडी कैंपस और इसके संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा और एडमिशन के संचालन से संबंधित सभी निर्णय लेगी।

TAGGED: Mandi Sardar Patel University
Chandrika April 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP को इस्तीफा स्वीकार की जल्दी क्यों? मामले में राज्यपाल को भी कर दिया शामिल :जगत सिंह नेगी
Next Article मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना…विक्रमादित्य सिंह बैठक के लिए पहुंचे मंडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?