By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी से क्या खुद लड़ेंगे जयराम लोकसभा चुनाव, या कंगना रंनौत को मिलेगा मौका…THE SUMMER NEWS के वरिष्ठ संपादक ने पूछे ये सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी से क्या खुद लड़ेंगे जयराम लोकसभा चुनाव, या कंगना रंनौत को मिलेगा मौका…THE SUMMER NEWS के वरिष्ठ संपादक ने पूछे ये सवाल
himachalpolitical

मंडी से क्या खुद लड़ेंगे जयराम लोकसभा चुनाव, या कंगना रंनौत को मिलेगा मौका…THE SUMMER NEWS के वरिष्ठ संपादक ने पूछे ये सवाल

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/02/16 at 9:30 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका (TSN)-:लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासत गर्म है.एक ओर जहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धिया लोगों तक पहुंचा रहे हैं.वहीं विपक्ष भी प्रदेश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते. विपक्ष का मूड भापने के लिए द समर न्यूज के वरिष्ठ संपादक मोहित प्रेम शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का इंटरव्यू लिया और उनसे बहोत से राजनीतिक मुद्दों पर खास बातचीत की.देखिए क्या दिया जयराम ठाकुर ने जवाब.

राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी के सरप्राइज कैंडिडेट उतारने पर क्या कहा जयराम ठाकुर ने?

राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.इसी के साथ राजनीती में चर्चाओ का बाजार गर्म है.नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से सरप्राइज कैंडिडेट उतारने पर कहा कि बीजेपी सोच समझकर कैंडिडेट उतरती है.उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है.हर्ष महाजन वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं और वे अच्छा काम कर रहे हैं.

कांग्रेस कैंडिडेट का नाम विवादों से जुड़ा..पात्र नेताओं को किया दरकिनार

वहीं राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि उनका नाम विवादों से जुड़ा है.उन्होंने कहा कि ये वैसे तो कांग्रेस का अंदरूनी मामला है,लेकिन कांग्रेस की तरफ से चौकाने वाला नाम आया.जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पात्र नेताओं को मौका नहीं दिया गया. कांग्रस ने अपने कैंडिडेट को लेकर नहीं सोचा,राज्यसभा सीट के लिए अभिषेक मनु सिंघवी वाटर सेस मामले में सरकार के खिलाफ वकील रहे और अब प्रदेश सरकार उन्हें ही राज्यसभा के लिए भेज रही है.

क्या कांग्रेस के विधायक बीजेपी के सम्पर्क में?

कांग्रेस के विधायक बीजेपी के सम्पर्क में हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव की नज़र से देख रहे हैं. परिणाम कुछ भी हो सकते हैं मै अभी नहीं कहूंगा. राजनीती में सब कुछ सम्भव है.

मंडी से अभिनेत्री कंगना रनोत के चुनाव लड़ने पर कहा ये

मंडी से अभिनेत्री कंगना रनोत के चुनाव लड़ने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चर्चाए होती हैं.हमारे सामने 8-10 नाम आए है. हा कँगना रनोत ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन ये निर्णय बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लेगा.

क्या जयराम ठाकुर भी मंडी से चुनाव लड़ सकते है?

क्या जयराम ठाकुर भी मंडी से चुनाव लड़ सकते है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे बारे में पार्टी ने ही निर्णय लिया है.मेने समर्पित तरीके से काम किया है.फिलहाल विपक्ष की जिम्मेवारी है, उसे निभा रहे है.

लोकसभा सीट के लिए मंडी से होगा कौन कैंडिडेट?

लोकसभा सीट के लिए मंडी से कैंडिडेट के नाम पर जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के अच्छे कार्यकर्ता है. इस सीट के लिए केंद्र के पास नाम जाएगा.उन्होंने कहा कि पिछली बार बहोत कम अंतर से इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जीती है.

बीजेपी क्या इस बार कर सकती है टिकट में परिवर्तन?

बीजेपी क्या इस बार टिकट में परिवर्तन कर सकती है,इस बारे में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में केंद्र नेतृत्व निर्णय लेगा.शिमला और कांगड़ा से टिकट बदलने को लेकर कहा नहीं जा सकता है.

इस बार भी क्या बीजेपी लड़ेगी पीएम मोदी के नाम पर चुनाव?

इस बार भी बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगी.? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बहोत से अच्छे काम किए है और उनकी लोकप्रियता पूरे देश में है. वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ बहोत से मुद्दे है. उनकी गारंटीय पूरी होने की सम्बवना नहीं एक साल का उनका कार्यकाल निराशाजनक रहा है.

TAGGED: Jairam Thakur, Shimla former CM
Chandrika February 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारत बंद को लेकर किसानों के पक्ष में किया प्रदर्शन… निकाली रोष रैली लेकिन ऊना में पहले की तरह खुले रहे बाजार
Next Article बजट सत्र में बोले विनोद सुल्तानपुरी…किसानों के साथ खड़ी सुक्खू सरकार, फसलों पर निर्धारित किया है MSP
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?