ऊना :राकेश ( TSN)-अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन 2 की शुरुआत की गई है,जिसको लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया गया था.भारत बंद के ऐलान को लेकर द समर न्यूज की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लिया.
देशभर में किसान आंदोलन को लेकर भारत बंद रहा, इस दौरान किसान यूनियनों ने प्रदेश में धरना प्रदर्शन किए. हालांकि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारत बंद का असर कम ही देखने को मिला.बाजार पहले की तरह ही खुले रहे और बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही देखने को मिली .व्यापारियों की माने तो उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ है और वह भी चाहते हैं कि किसानों की जो मांगे हैं वह सरकार जल्द पूरी करें यह आंदोलन ज्यादा लंबा ना चले क्योंकि इससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ता है और सफर करने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसलिए उन्होंने आंदोलन करने वालों से मांग की है कि वह अपना प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से करें ताकि इसे जनमानस को कोई नुकसान ना हो और केंद्र सरकार के साथ वार्तालाप कर वह अपनी मांगों को शांतिपूर्वक ढंग से हल करवा सके.
वहीं जिला मुख्यालय पर किसानो के हक में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए सीटू इकाई के सैकड़ो लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. ऊना मुख्यालय पर सैकड़ो की तादाद में सीटू के बैनर तले इकट्ठी हुए महिलाओं और अन्य लोगों ने ऊना शहर में रोष रैली निकालकर जमकर प्रदर्शन और नारे बाज़ी की। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे इकाई के लोगों ने जहां एक तरफ किसानों के आंदोलन को ठीक करार दिया और केंद्र सरकार को मजदूर और किसान विरोधी बताते हुए आलोचना भी की.
