शिमला / कमल भारद्वाज – मुख्य संसदीय सचिव मोहनलाल ब्राक्टा ने कहा कि किसानों बागवानों की समस्याओं को विपक्ष में रहते हुए भी उठाया था । उन्होंने कहा कि बागबानी विभाग के तहत क्लस्टर बने है। उसमें अभी तक कोई अनियमितता नहीं पाई गई है, सारे काम सही ढंग से चल रहे है।
मोहनलाल ब्राक्टा ने कहा कि किसान बागबान अपनी मांगों को लेकर काफी लम्बे समय से संघर्ष कर रहे है । जिसमें सेब का उचित समर्थन मूल्य की मांग किसानो द्वारा की जा रही है। वहीं एंटी हिलगन को सरकार टेकओवर करे इसकी मांग भी सरकार से की जा रही है।
ब्राक्टा ने कहा कि बागवानों की हर सम्भव सहायता करना सरकार का दायित्व है। आने वाली 14 फ़रवरी को बागबानी सचिव की अध्यक्षता में सभी किसानो संगठनों के साथ बैठक बागबानी निदेशालय में होनी तय हुई है। जिसमें बागवानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी और सरकार उनका निपटारा किस तरह किया जाएगा उस पर विचार-विमर्श होगा ।
